कानपुर में रेलबाजार के सुजातगंज में शुक्रवार रात एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस कदम को उठाने के पहले युवक ने फेसबुक पर एक सुसाइड नोट अपलोड किया था। इस नोट पर मृतक ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस के अनुसार सुजातगंज चंदारी में सद्दाम अंसारी (32) अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। उसने लिखे सुसाइड में अपने दर्द को बयां किया है। लिखा है कि शादी के बाद से ही उसके सास, ससुर ने इतना मेंटल टॉर्चर किया कि मजबूरन उसे आत्महत्या करनी पड़ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।