बर्रा इंस्पेक्टर हरमीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि गत फरवरी में युवक की सगाई हुई थी। कुछ दिनों से वह किसी बात को लेकर तनाव में था। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर में बर्रा के जरौली फेज दो निवासी जूही कंटेनर डिपो के ब्रांच इंचार्ज ने मंगेतर के साथ की तस्वीर जलाने के बाद फांसी लगा ली। इससे पहले उसने अपनी बहन को फोन कर सगाई करके फंस जाने की बात भी कही थी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
मूलरूप से प्रतापगढ़ माल गोदाम रेलवे कालोनी निवासी प्रकाश कुमार चौधरी (30) जूही कंटेनर डिपो में ब्रांच इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में वह जरौली फेज दो में किराये पर रहते थे। पुलिस के अनुसार प्रकाश ने बुधवार दोपहर बहन राखी को फोन किया था।
इस दौरान प्रकाश ने बहन से सगाई करके फंस जाने की बात बताई और फोन स्विच ऑफ कर लिया। जिसके बाद वॉश बेसिन में मंगेतर के साथ की फोटो जलाने के बाद उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ तो कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो, प्रकाश का शव केबिल के सहारे पंखे के कुंडे से लटकता मिला। बर्रा इंस्पेक्टर हरमीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि गत फरवरी में युवक की सगाई हुई थी। कुछ दिनों से वह किसी बात को लेकर तनाव में था। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।