फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कमरे में फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Sun, 17 Mar 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के बहबलपुर में एक युवक ने घर के पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने कुरवा खुर्द के कुछ लोगों पर बेटे को प्रताड़ित करने और इसी से क्षुब्ध होकर उसके जान देने की तहरीर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गजनेर थाना क्षेत्र के बहबलपुर निवासी अर्जुन सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। उनका पुत्र अंकित (19) दूधिया का काम करता था। रविवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे के करीब उसने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे के कुंडे में रस्सी का फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद उसे बुलाने पहुंचे अर्जुन सिंह बेटे का शव फंदे पर देखकर चीखने लगे। शोर सुनकर अन्य परिजन भी पहुंच गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। मृत के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह बेटा कुरवा खुर्द में दूध लेने गया था। वहां मौजूद छह लोगों ने बेटे पर गाड़ी में लात मारने का आरोप लगा मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने घर आकर भी गाली-गलौज कर धमकी दी। इससे क्षुब्ध होकर बेटे ने आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता ने छह लोगों को नामजद कर तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें