फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 15 Oct 2019 04:58 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लोग व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में मंगलवार को एक पेड़ से युवक का शव लटका देख हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव रौकरी निवासी मुकेश (24) पुत्र सुरेश गुप्ता पुताई का काम करता था। तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था।
विज्ञापन


उसके खिलाफ सोमवार को ही एक बालिका से छेड़छाड़ मुकदमा दर्ज कराया गया था। सोमवार देर शाम मुकेश से गांव में ही जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद वह देर रात तक वापस घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने खोजबीन की, पर उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर बाग में एक पेड़ पर लटका मिला।

परिजनों ने मुकेश के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने वाले लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें