रूरा थाना क्षेत्र में वैन सवार लोग एक युवक की हत्याकर शव को भिखनापुर
माइनर में फेंककर फरार हो गए। युवक के कनपटी में गोली लगी थी। युवक की
शिनाख्त नहीं की जा सकी है। रूरा थानाध्यक्ष अनूप दुबे ने बताया कि युवक की
शिनाख्त नहीं हो सकी है। कार सवार हत्यारों का पता नहीं चल सका।
मंगलवार
को गांव तिंगाई और भिखनापुर के बीच माइनर पर मंगलवार की सुबह 11 बजे एक
वैन रुकी। वैन से कुछ लोग उतरे और एक 27 वर्षीय युवक का शव फेंक कर फरार
गए। आस-पास के ग्रामीण पहुंचे तो माइनर में काली शर्ट पहने एक युवक का शव
पड़ा था। युवक की बाएं आंख के ऊपर गोली के निशान था।
बाएं कान के ऊपर भी
गोली के निकलने का निशान था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मारूति वैन सवार
अज्ञात लोग माइनर पर आकर रुके थे। माइनर में शव की सूचना मिलते ही आसपास के
लोग, महिलाओं की भीड़ लग गई।
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि मंगलवार
को जिले में दूसरे चरण का मतदान था। ज्यादातर पुलिस बल चुनाव ड्यूटी में
था। इसी का फायदा उठाते हुए हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया हो।
ग्रामीणों ने बताया का घटना सूचना देने के पुलिस मौके पर तीन घंटे बाद
पहुंच सकी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करने में गंभीरता नहीं बरती।
सीधे शव को मौके पर सील कर थाना पहुंचा दिया गया।