फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गया, तार पर चलते ही उठी चिंगारी और फिर...

Sat, 12 Aug 2017 11:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा युवक
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन पर वो चढ़ता जा रहा था, उसे कोई रोकता भी कैसे ऊंचाई इतनी ज्यादा थी क‌ि वहां तक पहुंचना बड़ा मुश्क‌िल था। तभी अचानक वो लड़का हाईटेंशन लाइन के तार पर चलने लगा। मामला यूपी के कानपुर देहात ज‌िले का है। 
विज्ञापन


कानपुर देहात रूरा थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव के बाहर लगे बिजली के टॉवर पर एक मानसिक रूप से बीमार युवक चढ़ गया। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बंद कर पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से युवक को नीचे उतारा गया। युवक किसी दूसरे प्रांत से है, इसलिए भाषा नहीं समझ पाने से लोग परेशान रहे। 

शुक्रवार की दोपहर किशुनपुर गांव से निकली हाईटेंशन लाइन के 40 मीटर ऊंचे हाइड्रो ट्रांसमिशन इलेक्ट्रिक टॉवर पर एक मानसिक रूप से बीमार युवक चढ़ गया। गांव के अर्चित पांडेय ने रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने बात नहीं सुनी। देखते ही भारी भीड़ एकत्र हो गई। 
विज्ञापन


प्रधान लल्लू बाजपेई की सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। हाईटेंशन लाइन होने की वजह से कोई उपाय नहीं कर पाए। युवक टावर में लगे जंफर तक पहुंच गया। उसके चलने पर चिंगारी उठी तो वह रुक गया। एसडीओ ईश्वर चंद्र तिवारी ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। पुलिस ने खाना आदि दिखाकर नीचे उतरने का इशारा किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतर आया। वहां बचाव कार्य में लगी टीम ने राहत की सांस ली। एसओ बीएम वर्मा ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है, किसी अन्य प्रदेश की भाषा बोल रहा है । इससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें