फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का मुंड किया धड़ से अलग, फिर जंगल में नग्न अवस्था में शव फेंक कर भागे

Sat, 12 Aug 2017 08:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में नग्नावस्था में एक महिला का धड़ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव से करीब 200 मीटर दूर महिला का कटा मुंड मिला।
विज्ञापन


यहां जसपुरा इलाके में स्थित देवस्थल सिद्धबाबा जंगल में महिला का धड़ सिर से अलग करने के बाद फेंक दिया गया। नग्नावस्था में मिला धड़ से करीब 200 मीटर दूर सिर मिला। महिला की उम्र करीब 35 साल है। शुक्रवार को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। माना जा रहा है कि शव करीब चार दिन पहले फेंका गया है। पुलिस ने रेप की आशंका से इनकार नहीं किया है। एसपी शालिनी ने भी मौका मुआयना किया। 

जसपुरा के लोग शुक्रवार को गांव के पास स्थित देवस्थल सिद्धबाबा के जंगल में पड़ोरा (जंगली सब्जी) तोड़ने गए थे। झाड़ियों में महिला का नग्नावस्था में शव दिखा। नजदीक गए तो शव का सिर कटा था। इससे सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर जसपुरा थानाध्यक्ष रामऔतार मौके पर पहुंचे। धड़ से करीब 200 मीटर दूर सिर मिला।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 35 साल है। शव के पास से पुलिस ने सोने का मंगल सूत्र और कटे हुए बाल बरामद किए। पैरों में महावर लगा था और हाथों की उंगली में सोने की एक अंगूठी थी। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से पूछताछ की। लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हुई। कुछ देर बाद एसपी शालिनी भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए। पुलिस का मानना है कि धारदार हथियार से हत्या के बाद चार दिन पहले शव फेंका गया है। पुलिस ने रेप की आशंका से इनकार नहीं किया है। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। बांदा समेत सीमावर्ती जनपदों के थानों में दर्ज गुमशुदगी की भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

-धड़ से करीब 200 मीटर दूर सिर पड़ा था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें