फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर करना चाहते हैं बाइक से सफर तो जरूर पढ़ें ये खबर, अनदेखी पड़ सकती है भारी

Mon, 15 Jul 2019 07:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे
विज्ञापन
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसों को देखते हुए यूपीडा ने सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा कदम उठाया है। यूपीडा ने सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किया है कि बिना हेलमेट के एक्सप्रेस-वे पर  कोई भी दोपहिया वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन


यदि कहीं से कोई चढ़ भी जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसे वहीं से वापस कर दिया जाएगा। लखनऊ से आगरा तक 310 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। यूपीडा लोगों की जान बचाने में जुटा हुआ है।

यूपीडा अधिकारियों ने एक्सप्रेस-वे पर बाइक चालकों की सुरक्षा के लिए निर्देश जारी किया है। अब कोई भी बाइक चालक बिना हेलमेट के एक्सप्रेस-वे पर चढ़ तो उसे वापस कर दिया जाएगा और तभी सफर करने दिया जाएगा जब वह हेलमेट पहन कर आएगा। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहरलाल ने बताया कि मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने यह निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें