फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक के मसले से घिरी योगी सरकार, सुभाषिनी ने उठाये सवाल

Tue, 21 Mar 2017 07:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी में बीजेपी की सरकार बनते ही तीन तलाक के मसले ने गति पकड़ ली है। इसके खिलाफ सुप्रीमकोर्ट में केस लगाने वाली भुक्तभोगी सहारानपुर की आतिया साबरी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर ये मांग की है कि इस कुप्रथा को जल्द से जल्द समाप्त करने के ऑर्डर पास किए जाएं। इस मामले पर कानपुर निवासी इंडियन डेमोक्रेटिक वूमन्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सुभाषिनी अली, बीजेपी नेता शाजिया इल्मी और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने अपनी प्रतिक्रियायें दी हैं। 
विज्ञापन


ट्रिपल तलाक पर साक्षी महाराज ने कहा कि इससे संबंधित जो भी वादे सत्ता में आने से पहले किए गए थे उन सभी को पूरा करने के लिए हमारी पार्टी और सरकार प्रतिबद्ध है। विपक्ष के हिंदुत्व एजेंडा लागू करने के आरोप पर साक्षी महाराज का कहना है हिंदू एक जीवन पद्धति है। हमारी पार्टी राष्ट्रवाद और सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर चलेगी और इस काम में जनता हमारे साख है, किसी को परवाह करने की जरुरत नहीं है। 

इंडियन डेमोक्रेटिक वूमन्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सुभाषिनी अली ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जो हिन्दुस्तान में लागू है उसमें बहुत त्रुटियां हैं। विशेषज्ञों के साथ बैठकर केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार को इसमें कोई सही निर्णय जल्द से जल्द लेना चाहिए।  सुभाषिनी ने सवाल किया कि यूपी में बीजेपी की सरकार बनने से पहले बड़े-बड़े वादे किए गए थे जिनमें तीन तलाक खत्म करने की बात भी हुई थी क्या इसे समाप्त किया जाएगा। 
विज्ञापन


उधर कानपुर निवासी बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने भी तीन तलाक को समाप्त करने की बात कही है। शाजिया ने कहा कि औरतें बोल रही हैं सामने आ रही हैं। ये मुस्लिम महिलाओं के लिए जरूरी जंग है। दूसरे मुस्लिम देशों में तीन तलाक बैन है तो हिन्दुस्तान में इसे बैन क्यों नहीं किया जा सकता । 

यूपी के सहारानपुर निवासी आतिया साबरी के दो बेटियां होने के बाद उनके पति ने तीन तलाक कागज पर लिखकर घर भिजवा दिया था। मुस्लिम बोर्ड ने इसे जायज ठहराया था। आतिया के अनुसार 25 मार्च 2012 को उनकी शादी हुई थी।  शादी के तीन साल बाद 2 नवंबर को 2015 को तलाक-तलाक-तलाक कागज लिखकर उनके शौहर ने भिजवा दिया। यूपी में सरकार बनने से पहले पीएम मोदी ने मुस्लिम महिलाओं से वादा किया था। कि इस कुप्रथा को खत्म किया जाएगा। साबरी के अनुसार उन्होंने बीजेपी को वोट दिया अब यूपी में बीजेपी की नई सरकार बन चुकी है। इस मसले पर जल्द से जल्द कोई बड़ा निर्णय लेने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें