फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों पर मेहरबान योगी सरकार, जानें क्या है खास...

Sat, 23 Sep 2017 01:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान
विज्ञापन
खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। योगी सरकार खिलाड़ियों को राज्य के 11 विभागों में नौकरी  देगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम के बहुउद्देशीय बैडमिंटन हॉल में टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन करने आए खेल एवं युवा कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास मंत्री चेतन चौहान ने कानपुर में कहा कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सरकार 11 विभागों में सरकारी नौकरियां देगी।अकेले पुलिस विभाग में 1500 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां मिलेंगी। इसके अलावा आबकारी, कोषागार, वाणिज्यकर, बिजली विभाग समेत 11 विभागों में नौकरियों की जगह बनाई जा रही है। 

लखनऊ, मेरठ और बनारस में बनेंगे फिजियो सेंटर खेल एवं युवा कल्याण
 मंत्री चेतन चौहान ने बताया कि प्रदेश में खिलाड़ियों को शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए लखनऊ, बनारस और मेरठ में फिजियोथेरेपी एंड रिहबिलिटेशन सेंटर बनेंगे। खेल के दौरान दौरान मांस पेशियां खिंचना, हड्डी टूटना या र्कोई अन्य दिक्कत होने पर खिलाड़ियों को बेहतर इलाज मिलेगा। इसके अलावा प्रदेश में हाई एक्सिलेंसी एकेडमी खुलेगी। इसमें हर साल प्रदेश से 20 खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालों को पुरस्कार राशि केंद्र सरकार देगी, उतनी ही राशि प्रदेश सरकार भी देगी। हर खेल के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से कोच और ट्रेनर नियुक्त कराने की मांग होगी।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क में बढ़ेगी दर्शक क्षमता
चेतन चौहान ने बताया कि ग्रीनपार्र्क स्टेडियम की दर्शक क्षमता बढ़ाई जाएगी। अभी 30 हजार दर्शक क्षमता है।इसके अलावा ग्रीनपार्क में दो लिफ्ट लगाने, फ्लड लाइट शिफ्ट करने और वीआईपी पैवेेलियन के बगल में स्टैंड बनाने का काम होना है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार आने के बाद ग्रीनपार्क में बहुत काम हुआ है। हर्ष तिवारी बहुउद्देशीय हॉल के टीन शेड में छेद थे। हालांकि उनके सामने ही बारिश होने पर हॉल में पानी टपकने लगा। उन्होंने बताया कि अभी बहुत काम कराया जाना शेष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें