फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर पहुंचे CM योगी, ये है उनका आज का मिनट टू मिनट प्रोग्राम

Thu, 08 Jun 2017 12:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर में अपने हैलीकॉप्टर से लैंड कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहर में तकरीबन दो घंटे रहेंगे। सीएम के कानपुर दौरे की पल-पल की जानकारी के लिए आप अमर उजाला डॉटकॉम से अपडेट ले सकते हैं। 
विज्ञापन

 

 

योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
सुबह 11:07 पर सीएम योगी आदित्यनाथ अपने हैलीकाप्टर पैलेस सीएससी पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही भी मौजूद थे। भाजपा नेताओंं ने सीएम योगी का जोरदार स्वागत किया। बाद में कानपुर पुलिस से सीएम योगी ने गार्ड ऑफ ऑनर लिया। 
   

भाजपा नेताओं ने सीएम योगी का किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
तत्पश्चात चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्याअर्पण कर सीएम योगी आदित्यनाथ विज्ञान भवन में कार्यक्रम के लिए रवांना हो गए। फिलहाल इतनी जानकारी हमें मिली है इसमें आज वे किसानों की बड़ी समस्या पर फोकस करने वाले हैं। इसके ये जानना भी बेहद जरूरी है कि उनके इस दौरे की पूरी रूपरेखा क्या रहने वाली है। कानपुर में 8 से 10 जून तक भारतीय कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान में वर्कशॉप ऑर्गनाइज की जा रही है। इसका इनॉगरेशन गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों होने वाला है। इस दौरान यहां उत्तराखंड और यूपी के 82 कृषि विज्ञान केंद्रों के साइंटिस्ट शामिल होंगे।     

योगी करेंगे चर्चा...

सीएम योगी आदित्यनाथ चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
24वीं वार्षिक वर्कशॉप में किसानों को उनके उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने, उनकी आय बढ़ाने और किसानों की समस्याओं पर सीएम योगी, कृषि वैज्ञानिकों के साथ मंथन करेंगे। किसानों को कम लागत, कम पानी और कम बारिश में कैसे ज्यादा उत्पादन मिले, इस पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही सीएम कृषि विज्ञान केंद्रों की उपलब्धि और करंट फाइनेंशियल ईयर में लक्ष्य की जानकारी भी लेंगे।

 
विज्ञापन

ये है योगी का मिनट टू मिनट प्रोग्राम

सीएम योगी आदित्यनाथ
बता दें सीएम योगी के तय कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब मुख्यमंत्री बाल भवन फूलबाग में जिला बाल कल्याण समिति द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हैलीपेड पर हैलीकॉप्टर से उतरने वाले थे लेकिन वे 11.7 पर यहां पहुंचे। यहां से वे विज्ञान भवन के लिए रवाना हो गए हैं।

इसके बाद भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अटारी जाने वाले है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12.30 बजे के बाद  बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हैलीपेड पहुंचेंगे। वहां से वह हैलीकॉप्टर से क्राइस्ट चर्च कालेज प्ले ग्राउंड हैलीपेड पर उतरेंगे।

यहां से वह जिला बाल कल्याण समिति फूलबाग के लिए कार से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री जिला बाल कल्याण समिति बाल भवन फूलबाग पहुंचेंगे। वहां आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद वह क्राइल चर्च प्ले ग्राउंड हैलीपेड पर पहुंचेंगे। वहां से दोपहर फूलबाग से  कार से चलकर पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर पहुंचेंगे। वहां से दोपहर को वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ वापस होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें