फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तीन बड़ें चैलेंज के साथ योगी आदित्यनाथ को संभालनी होगी अपनी कुर्सी

Sun, 19 Mar 2017 03:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ रविवार को यूपी के 21वें सीएम पद की शपथ ले लेंगे। भाजपा के घोषणापत्र पर नज़र डालें तो योगी की हिंदुत्ववादी इमेज के चलते कुछ ऐसी घोषणाएं हैं जिन्हें पूरा करना अब उनके लिए बड़ा चैलेंज बनता दिखाई दे रहा है। लेकिन इन्हें पूरा करना भी बेहद ज़रूरी हो जाएगा। तो आइए जानते हैं ऐसे कौन से तीन चैलेंज हैं जो योगी की राह में मुश्किलें रुकावट पैदा कर सकते हैं...  
विज्ञापन
 

राम मंदिर का मुद्दा

योगी आदित्यनाथ
1. राम मंदिर
राम मंदिर एक ऐसा मुद्दा है जिसने पहली बार भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने का काम किया था, लेकिन अभी तक उसका ये वादा अधूरा ही है। हालांकि अब स्थितियां बदल गई हैं और केंद्र के साथ यूपी में भी बीजेपी की ऐतिहासिक बहुमत वाली सरकार है। बीजेपी काफी समय से कहती आई है कि यूपी में पूर्ण बहुमत आने पर राम मंदिर बनाया जाएगा, हालांकि वो ये भी कहती है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद ही यह बनाया जाएगा। योगी से उम्मीद की जाएगी कि उनके सीएम बनने पर रामजन्म भूमि पर मंदिर बनाने का वादा पूरा किया जाए।  

'लव जिहाद' और लड़कियों से छेड़छाड़ का मसला

डेमो
2. एंटी रोमियो दल
बीजेपी ने यूपी चुनाव से पहले 'लव जिहाद' और लड़कियों से बढ़ रही छेड़छाड़ के मसले को भी खूब जोर शोर से उठाया था। बीजेपी ने वादा किया था कि महिलाओं से हो रही छेड़छाड़ रोकने के लिए एंटी रोमियो दल बनाया जाएगा।खासकर पश्चिमी यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बीजेपी ने अभियान चलाया हुआ था। योगी के लिए ये वादा निभाना भी काफी अहम् होगा और 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए इसे काफी ज़रूरी माना जा रहा है।
विज्ञापन

तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं से चर्चा

डेमो
3. तीन तलाक:
बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि वो यूपी में तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं से चर्चा करेगी। इस चर्चा से जिस तरह के नतीजे सामने आएंगे उसी के मुताबिक कानून में बदलाव करने की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।  बता दें कि कुछ ख़बरों में दावा भी किया जा रहा है कि तीन तलाक के मुद्दे पर करीब 10 लाख मुस्लिम महिलाओं ने पार्टी का साथ दिया है। योगी के सामने तीन तलाक पर भी कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने की जिम्मेदारी होगी।

और भी हैं ज़रूरी वादे बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में किसानों का कर्ज माफ करने, सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी में फ्री वाई-फाई देने, फ्री लैपटॉप के साथ 1 जीबी डाटा फ्री देने, 24 घंटे बिजली और 15 मिनट में पुलिस जैसे वादे किए हैं। इसके आलावा बीजेपी नेताओं ने रैलियों में भी इस बात का वादा किया था कि यूपी में चल रहे कत्लखानों को बंद किया जाएगा। इन सभी वादों को पूरा करना योगी के लिए बड़ी चुनौती साबित होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें