फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दिन सीएम याेगी ने युवाअाें काे दिया बड़ा ताेहफा, नाैकरियाें पर लिया ये फैसला

Tue, 21 Mar 2017 02:40 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
याेगी अादित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण के साथ 'एक्शन' में हैं। उन्होंने सोमवार को अपने कार्यकाल के पहले दिन अधिकारियों से 15 दिन में अपनी संपत्तियों का ब्योरा देने को कहा। इसके अलावा युवाअाें के राेजगार के लिए एक बड़ा फैसला ले लिया।  
विज्ञापन
अधिकारियाें के साथ बैठक में उन्होंने नौकरियों में मेरिट के आधार पर भर्तियां करने के लिए कहा। उधर योगी की सरकार बनते ही बूचड़खानों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। रविवार को रात में इलाहाबाद के अटाले इलाके में तीन बूचड़खानों पर ताले लगा दिए गए।

योगी ने अफसरों से कहा कि अधिकारी लोक संकल्प के हिसाब से योजना बनाएं। इस मौके पर स्वच्छता के लिए सभी अफसरों को शपथ दिलाई गई।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेश बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी बेहतर की जाएगी। सीएम ने कहा कि तहसील और थानों में किसी भी तरह का राजनैतिक दबाव नहीं होना चाहिए, जीरो टॉलरेंस होना चाहिए. महिलाओं के प्रति अधिकारी अपना रुख बदलें। उन्होंने कहा कि अधिकारी बजट की तैयारी करें। 15 जून से 15 जुलाई के बीच बजट सत्र हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें