योगी आदित्यनाथ की दूसरी सरकार में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से महिला मंत्रियों के प्रतिनिधित्व में भी कटौती की गई है। इस बार मात्र एक महिला विधायक प्रतिभा शुक्ला को राज्यमंत्री बनाया गया है। पिछली बार तीन महिलाओं के पास मंत्री पद था।
वैसे पूरे प्रदेश के हिसाब से सरकार में महिलाओं का प्रतिशत पहले की तरह ही रखा गया है। हालांकि पिछली बार के मुकाबले पुरुष मंत्रियों की भी संख्या कम हुई है। पिछली बार 10 विधायक मंत्री बनाए गए थे, इस बार छह को ही मंत्री पद मिला है।
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से जिन महिला विधायकों को इस बार मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी, उसमें पूर्व मंत्री नीलिमा कटियार, फतेहपुर खागा की तीन बार की विधायक कृष्णा पासवान, अपना दल एस के कोटे से घाटमपुर से विधायक बनीं सरोज कुरील, पूर्व मंत्री व कन्नौज के छिबरामऊ से दोबारा विधायक चुनी गईं अर्चना पांडेय का नाम शामिल था।