फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी की बाढ़ देखने गईं तीन किशोरियां डूबीं, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Sun, 18 Aug 2019 09:03 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर देहात में देवराहट थाना क्षेत्र के कलुवाताला गांव के पास रविवार को यमुना नदी की बाढ़ देखने गईं तीन किशोरियां अचानक डूब गईं। तीनों किशोरियों को डूबते देख चरवाहों ने पानी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टरों ने एक किशोरी को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद एक किशोरी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


कलुवाताला गांव निवासी स्व. राजेश निषाद की पुत्रियां राधा देवी (14) व आकांक्षा उर्फ राखी (10) और राम औतार की पुत्री बंदना (10) रविवार की दोपहर गांव के बाहर यमुना की बाढ़ देखने गईं थीं। वहां से घर वापसी के दौरान रास्ते में तीनों तेज बहाव में डूबने गईं। चीख पुकार सुनकर कुछ देर बाद चरवाहों ने तीनों को पानी से निकाला।

ग्राम प्रधान मदनलाल और पूर्व प्रधान महाराज सिंह ने निजी वाहनों से तीनों किशोरियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जांच के बाद डॉ. अजय रस्तोगी ने राधा देवी को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी राजीव राज, तहसीलदार लाल सिंह यादव की मौजूदगी में देवराहट थाना अध्यक्ष ललित कुमार गौतम ने किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


वहीं, उपचार के बाद राधा देवी की बहन आकांक्षा को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया है। बेटी की मौत से गमजदा मां सावित्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। तहसीलदार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें