फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद घर में बजनी थी शहनाई, बस इस बात से नाराज होकर युवती ने चुनी मौत

Sun, 18 Aug 2019 08:19 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा के नरैनी में मां की डांट से क्षुब्ध युवती मां की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। परिजनों ने बताया कि घरेलू कामकाज न करने पर उसे डांट दिया था। दो माह बाद उसकी शादी थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव में शनिवार की शाम करीब 7 बजे आरती (20) पुत्री कामता प्रसाद ने कमरे में फांसी लगा ली।

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मां मुन्नी देवी ने बताया कि घटना के वक्त आरती घर में अकेली थी। घर के सभी लोग दुकान में थे। बताया कि घर के काम को लेकर उसे डांट दिया था।
 

इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। अंदर से दरवाजे बंद थे। भाई ठाकुरदीन ने बताया कि आरती की शादी राजापुर (चित्रकूट) में तय थी। दो माह बाद शादी थी। गोद भराई आदि की रस्में हो चुकी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें