फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारखानों, प्रतिष्ठान में भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर मांगा समृद्धि का आशीष

विज्ञापन
अकबरपुर स्थित प्रतिष्ठान में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते लोग। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। औद्योगिक क्षेत्र के कारखानों व प्रतिष्ठानों में शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह से फैक्टरियों को सजाया गया था। भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर विधि विधान से हवन पूजन किया गया। मशीनरी व उपयोग में आने वाले यंत्रों का पूजा की गई। लोगों ने व्यवसाय की प्रगति की कामना की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती को लेकर औद्योगिक क्षेत्र रनियां, जैनपुर, रायपुर, ग्रोथ सेंटर में सुबह से तैयारियां की गई थीं। फैक्टरी संचालकों ने इकाइयों को सजाने के साथ पूजन किया। मशीनरी व यंत्रों की पूजा करने के साथ आराम देने के लिए काम बंद रखा गया।
अकबरपुर के रूरा चौराहे पर शर्मा इंजीनियरिंग प्रतिष्ठान में भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। यहां रमेश, ओमप्रकाश, सत्यप्रकाश व जयप्रकाश आदि मौजूद रहे। रनियां स्थित गजराज बिल्डिंग वर्क शाप में गजराज विश्वकर्मा ने पूजन किया। मैथा मार्ग स्थित शिव मोटर्स में अंकित गुप्ता ने बाइक व मशीनों में तिलक कर पूजन किया।
विज्ञापन

बिलसराया मार्ग पर बाबा आनंदेश्वर टेक्सटाइल फैक्टरी में तुषार गुप्ता ने प्लांट में लगी मशीनों का पूजन किया। इस दौरान विमल त्रिवेदी, मैनेजर राकेश त्रिपाठी, शिवम विश्वकर्मा मौजूद रहे। गजनेर कस्बा में कौशल बिल्डिंग वर्कस में धूमधाम से पूजा की गई।
भास्कर ट्रेडर्स में संजू बाजपेई, सपना पेट्रोल पंप में अनिल द्विवेदी ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। रसूलाबाद में कानपुर रोड में कृषि यंत्रों की दुकानों में भगवान विश्वकर्मा का पूजन हुआ। इसमें अवध बिहारी शर्मा, आलोक शर्मा, बेला रोड में प्रमोद पांडेय, रामजी ने प्रतिष्ठान में पूजन कर प्रसाद बांटा।
रसूलाबाद सबस्टेशन में जेई सुभाष चंद्र ने पूजन किया। वहीं प्रमोद गुप्ता, विनय बाजपेई, गौरव सिंह ने अपने प्रतिष्ठान में पूजन कर काम बंद रखा। रूरा रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक मनीष दास ने एसएनटी स्टाफ के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा व हवन किया।
सिकंदरा सबस्टेशन में एसडीओ अमितेश कुमार ने हवन पूजन कराया। यहां जेई प्रवीन मिश्रा, लाइनमैन इंद्रपाल, शिवमोहन, अरविंद, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। जफरापुर सबस्टेशन में जेई आरएस मौर्या, जटियापुर में जेई सचिन यादव ने पूजन किया। शिवली, राजपुर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्रतिष्ठानों में भी पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें