फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आदि शक्ति मां चंद्रघंटा का पूजन कर लिया सुख शांति का आशीष

Thu, 25 Sep 2025 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/रूरा। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा में चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की गई। अकबरपुर समेत जिले के अलग-अलग मंदिरों में सुबह से ही भक्त पहुंचे और विधि विधान से आदि शक्ति की पूजा कर सुख शांति का आशीष लिया। दुर्गा पंडालों में भी पूरे दिन आदिशक्ति के पूजन का सिलसिला चला।
विज्ञापन

अकबरपुर के कालिका देवी मंदिर में सुबह से ही महिलाएं पूजा थाल सजाकर पहुंचीं। दुर्गा मां के स्वरूप का पूजन कर आरती उतारी और नारियल, फल व मिठाई का भोग लगाया। इसी प्रकार रूरा नगर के दुर्गा मंदिर में भक्त पहुंचे और आदि शक्ति को चुनरी, श्रंगार सामग्री और सिंदूर आदि भेंट कर आशीष लिया। नगर के पाथामाई मंदिर व लमहरा स्थित ऐतिहासिक परहुल देवी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। इसी प्रकार घरों में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति व कलश स्थल पर महिलाओं ने आरती पूजन किया। दुर्गा सप्त शती का पाठ कर परिवार के लिए सकारात्मक ऊर्जा का आशीर्वाद लिया।
रसूलाबाद में धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर में स्थापित दुर्गा मूर्ति की पूजा कर भक्तों ने या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः का जाप कर आरती उतारी। रसूलाबाद स्थित केशव नगर में मनु दीक्षित ने माता को गंगाजल से स्नान कराया. उसके पश्चात धूप, दीप, चंदन, सिंदूर, अक्षत और लाल पुष्प चढ़ाएं। दूध से बनी मिठाई का भोग लगाया। फल, पान-सुपारी, इलायची व लौंग भी समर्पित की। ऋषि आश्रम स्थित मां दुर्गा मंदिर, असालतगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर, रसूलाबाद बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी भक्तों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

......................
फोटो -32 पुखरायां मौहर माता मंदिर में पूजा-अर्चना करते भक्त। संवाद
मुक्तेश्वरी देवी मंदिर परिसर में लगा मेला, मंदिर में भक्तों ने टेका मत्था
पुखरायां। देवी मंदिरों व घरों, पंडालों में भक्तों ने मां चंद्रघंटा का आह्वान कर विधि विधान से पूजन किया। फल व मेवा चढ़ाकर आरती उतारी। मौहर माता मंदिर, आंबेडकर नगर में मां शक्ति दरबार, आजादनगर, राजीव नगर, लक्ष्मीबाई नगर के दुर्गा माता मंदिर, राजेंद्र नगर स्थित सिद्धेश्वरी मंदिर, मालवीय नगर कालिका देवी मंदिर और मूसानगर स्थित मां मुक्तेश्वरी मंदिर, काली माता मंदिर सहित गांवों के देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना की जाती रही। मां मुक्तेश्वरी मंदिर में पारंपरिक मेला लगा। यहां भक्त पहुंचे और देवी मां के आगे मत्था टेका। मौहर माता मंदिर में पंडित रामजी शुक्ल ने दुर्गा सप्तशती का पाठ कर मां चंद्रघंटा की महिमा पर प्रवचन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें