जगह-जगह सैंपलिंग करते हैं विशेषज्ञ
जिला मलेरिया अधिकारी एके सिंह ने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार सर्वे किया जाता है। कीट विशेषज्ञ जगह-जगह सैंपलिंग करते हैं। उन्होंने बताया कि क्यूलैक्स मच्छर गंदे पानी में होता है। जहां नालियां बजबजाती हैं और पानी नहीं निकल पाता, वहां यह मच्छर पनपने लगता है।
जमा पानी में प्रजातियां करती हैं ब्रीडिंग
यहां झाडियां, जमीन के गड्ढों में पानी भरा रहता है और हैंडपंपों का इस्तेमाल अधिक होता है। वहां एनाफिलीज पनप जाते हैं। ये दोनों मच्छर के घर के बाहर होते हैं। घरों में एसी, कूलर, फ्रिज और पानी भरे कंटेनर होने की वजह एडीज की प्रजातियां ब्रीडिंग करने लगती हैं।