फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: टोल प्लाजा पर ट्रकों से उतारे गए मजदूरों ने किया हंगामा

Wed, 20 May 2020 11:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मजदूरों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले के अजीतमल में बुधवार की शाम टोल प्लाजा पर बनाये गए आश्रय स्थल पर रुके करीब 150 मजदूर ट्रकों पर सवार होकर जिला प्रशासन पर कोई इंतजाम न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे से दिल्ली से दो ट्रकों में आये पश्चिम बंगाल के करीब 150 प्रवासी मजदूरों को टोल प्लाजा पर रोका गया और उनको दूसरे वाहनों से सकुशल उनके घर भेजने का अश्वासन देकर आश्रय स्थल रोका गया। लेकिन शाम तक कोई इंतजाम न होने के चलते प्रवासी मजदूरों ने घर भेजने की जिद की।

उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह से अभी तक प्रशासन ने उनके भेजने का कोई इंतजाम नहीं किया है। पुलिस प्रशासन, एसडीएम के आने का इंतजार कर रहा है। मौके पर मौजूद तहसीलदार संध्या शर्मा एवं पुलिस प्रशासन ने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस संबंध में उपजिलाधिकारी अजीतमल रमेश यादव ने बताया कि मजदूर जल्दी घर जाने की जिद कर रहे है। उनको सुबह रोका है व उनके खाने पीने का इंतजाम किया गया। सभी को ससम्मान उनके घर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें