कानपुर-इटावा हाईवे पर हादसे के बाद प्रशासन की नींद टूटी। माल वाहनों या पैदल जाने वाले लोगों को टोल प्लाजा अनंतराम पर ही रोका गया। वहां काफी संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ लग गई। उन्हें स्कूली व रोडवेज बसों से घर भेजे जाने की व्यवस्था की गई।
एडीएम एमपी सिंह, एएसपी कमलेश दीक्षित, बीएसए एसपी सिंह, एसडीएम रमेश यादव, कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल कुमार समेत अन्य अफसरों ने मजदूरों को घर तक भेजने की व्यवस्था संभाली।
व्यवस्था देखने पहुंचे राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत और सांसद रामशंकर कठेरिया ने अधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी ली। प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था को देखा। सांसद ने खुद लोगों को उनके गंतव्य तक भेजे जाने वाले वाहन का नंबर बताया। मजदूरों से धीरज रखने की बात कही। अटसू व बाबरपुर अजीतमल नगर पंचायतों ने पीने के पानी के टैंकरों की व्यवस्था की।
हेल्पलाइन नंबर जारी
मृतकों और घायलों के परिजनों की मदद के लिए पुलिस और प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 9454402997 और 9415714721 जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर पर 24 घंटे संपर्क कर हादसे में घायल और मृतकों की जानकारी की जा सकती है।