फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ओवरटाइम का भुगतान न होने पर मजदूरों ने किया हंगामा

Wed, 10 Jun 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। वेतन स्लिप और पिछली मई माह का ओवरटाइम न मिलने के कारण मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब श्यामपुर स्थित कानपुर प्लास्टिक फैक्टरी में मजदूरों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मजदूरों को समझा कर शांत कराया। फैक्टरी प्रबंधन के बीच वार्ता होने के करीब दो घंटे बाद 10 बजे मजदूर काम पर लौटे।
विज्ञापन

रनियां के श्यामपुर स्थित कानपुर प्लास्टिक लिमिटेड फैक्टरी संचालित है। फैक्टरी में करीब 500 मजदूर काम करते हैं। मजदूरों के मुताबिक सोमवार को मई का वेतन खाते पहुंच गया था। उस वेतन में ओवरटाइम का वेतन जुड़कर नहीं पहुंचा। इसको लेकर मंगलवार को एक बार फिर से मजदूरों ने फैक्टरी गेट के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर रनियां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों को शांत कराया लेकिन स्थित सामान्य नहीं हो सकी। इसके बाद सीओ ट्रैफिक संजय गुप्ता और सहायक श्रम आयुक्त रामाशीष मौके पर पहुंच कर मजदूरों की समस्या सुनी।
मौजूद अधिकारियों से मजदूर पवन कुमार, अभय सिंह, संदीप ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन की ओर से कोई वेतन स्लिप नहीं दी जाती है। बताया कि मई के वेतन में ओवरटाइम जुड़कर नहीं मिला है जबकि आठ घंटे के जगह 12 घंटे मजदूरी की है। इसी बात का सब विरोध कर रहे हैं। अधिकारियों और फैक्टरी प्रबंधन की ओर से करीब दो घंटे वार्ता होने के बाद मजदूरों को दो दिन में ओवरटाइम का पैसा सबके खाते में पहुंचाने की बात कही गई। इस बात पर राजी होने के दो घंटे के बाद मजदूर अपने काम पर लौटे।
विज्ञापन

.......................
बयान....
ओवरटाइम का वेतन नहीं बन पाया था। शेष का भुगतान कर दिया गया है। दो दिन में सभी मजदूरों खाते में ओवरटाइम का रुपया भेज दिया जाएगा। - अमित सूर्यवंशी एच आर, कानपुर प्लास्टिक फैक्टरी
.................
फैक्टरी के बाहर मजदूरों के हंगामा करने की जानकारी मिली थी। जब मौके पर पहुंचा तो गेट पर मजदूर मिले। मजदूरों ने ओवरटाइम का भुगतान न किए जाने की समस्या बताई थी। फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता कर दो दिन में बकाया रुपया देने की सहमति बन गई है। इसके बाद सभी मजदूर काम पर लौट गए हैं। फैक्टरी प्रबंधन को समय से निर्धारित वेतन देने के निर्देश दिए गए हैं। - रामअशीष, सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें