फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: काम पर लौट रहे श्रमिक की गुरुग्राम में हादसे में मौत, डिवाइडर में वैन टकराने से सिर में आई चोट

Mon, 29 Jun 2020 09:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम अनंगपुर निवासी श्रमिक की रविवार को गुरुग्राम में हादसे में मौत हो गई। वह लॉकडाउन के दौरान गुरुग्राम से गांव आया था और काम पर लौट रहा था। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम अनंगपुर निवासी प्रभाकर सिंह (28) पुत्र नत्थू सिंह गुरुग्राम में कपड़ा फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान वह गांव आ गया था। पिता नत्थू सिंह ने बताया कि कंपनी के मैनेजर का फोन आने पर प्रभाकर शनिवार को छोटे भाई शिवाकर व गांव निवासी दीपू सिंह के साथ रोडवेज बस से चला था। रविवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर उतरने के बाद वैन से गुरुग्राम जा रहा था।

रास्ते में गुरुग्राम के निकट वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में प्रभाकर का सिर वैन की बॉडी में टकरा गया। जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। जबकि वैन पर सवार शिवाकर व दीपू बाल-बाल बच गए। दोनों उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी अनीता और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें