फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: घर लौट रहे मजदूर पर सांड ने बोला हमला, पानी भरे खेत में गिरने से मौत

Mon, 31 Aug 2026 01:02 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया

सार

Auraiya News: थाना क्षेत्र के पुरवा रावत गांव में खेत से घर लौट रहे मजदूर पर सांड ने हमला कर दिया। सांड से बचने के प्रयास में मजदूर पानी भरे खेत में जा गिरे। काफी देर तक खेत में पड़े रहने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक गजेंद्र सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुरवा रावत निवासी गजेंद्र सिंह (35) रविवार रात खेत पर काम करने गए थे। काम खत्म करने के बाद वह घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक सांड ने उन पर हमला कर दिया। हमले से बचने की कोशिश में वह अनियंत्रित होकर पास के खेत में जा गिरे। खेत में पानी भरा होने के कारण वह उसमें फंस गए और काफी देर तक बाहर नहीं निकल सके।

विज्ञापन

तलाश में निकली पत्नी तो खेत में मिले

काफी देर तक गजेंद्र के घर नहीं पहुंचने पर पत्नी अर्चना को चिंता हुई। वह उनकी तलाश में खेत की ओर निकल गईं। कुछ दूरी पर एक खेत में गजेंद्र अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें देखते ही पत्नी ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गजेंद्र को पानी से बाहर निकाला। परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लेकर पहुंचे। वहां डॉ. संजय बाजपेई ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

दो महीने पहले पिता की भी हुई थी मौत

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गजेंद्र के परिवार में पत्नी अर्चना के अलावा तीन बेटे अंश, ऋषि और आयुष हैं। परिजनों के अनुसार, गजेंद्र के पिता की भी करीब दो महीने पहले मौत हुई थी। कम समय में परिवार में हुई दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें