लॉकर की जानकारी होने का शक
परिजनों के अनुसार, चोरों ने घर में बने लॉकरों को निशाना बनाया। यहां तक कि बाथरूम में बने लॉकर का भी ताला तोड़ दिया गया। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोरों को घर में रखे लॉकरों की जानकारी पहले से थी। चोरों ने पड़ोस में रहने वाले राजेश के भाई के बेटे के मकान और एक अन्य मकान के बाहर से भी गेट बंद कर दिए थे। इससे घटना के दौरान किसी के बाहर निकलने की संभावना कम हो गई।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। परिवार के लोग देहरादून से वापस लौट रहे हैं। उनके पहुंचने के बाद ही चोरी हुए जेवरात और नकदी की वास्तविक कीमत का पता चल सकेगा। पुलिस ने घटना के जल्द खुलासे के लिए जांच शुरू कर दी है।