हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलियापुर में मजदूर ने घर के अंदर बने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अलियापुर निवासी अशोक (35) पुत्र घुरई गांव में रहकर मजदूरी करता था। पत्नी दीपा के मुताबिक अशोक शराब पीने का आदी था। इसके कारण पिछले कुछ दिनों से तबियत भी ठीक नहीं थी। शनिवार की शाम वह खाना खाकर कमरे में चला गया था।