फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खेत पर काम कर रहे किसानों पर लकड़ बग्घा का हमला, चार जख्मी

Fri, 14 Feb 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
पुखरायां सीएचसी में पहुंचे घायल किसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पुखरायां। देवराहट थाना के मदनूपुर में गुरुवार दोपहर खेत पर काम कर रहे किसानों पर लकड़बग्घा ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी महिला समेत चार किसानों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इधर खेत पर पहुंचे किसानों ने लकड़बग्घा को घेर कर मार डाला।
विज्ञापन

मदनूपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे गांव के लोगों के खेत हैं। यहीं पर किसान हाकिम सिंह, पत्नी सुनीता, बेटे सत्यम के साथ फसल की निराई-गुड़ाई कर रहे थे। दोपहर 12 बजे के करीब जंगल की ओर से आए एक लकड़बग्घा ने हाकिम पर झपट्टा मार कर हमला कर दिया। चीख सुन पास में मौजूद पत्नी व बेटा दौड़ा तो लकड़बग्घा ने उन पर भी हमलाकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। तीनों की चीखपुकार सुन पास के खेत में काम कर रहे किसान लाल सिंह बचाने दौड़े तो उन्हें भी पंजे मारकर जख्मी कर दिया। इसी बीच काफी संख्या में किसान लाठी डंडा लेकर पहुंचे और घेर कर लकड़बग्घा को मार गिराया।
इधर खून से लथपथ चारों को सीएचसी पुखरायां पहुंचाया गया। जहां पर डाॅ. अनूप सचान ने सभी का इलाज किया। डॉक्टर ने बताया कि किसानों के हाथ व शरीर पर पंजे के जख्म मिले हैं। गांव में लकड़बग्घा घुसने की जानकारी लोगों ने वन विभाग व पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर भोगनीपुर वन रेंजर स्वामीदीन मौके पर पहुंचे और मृत लकड़बग्घा को साथ ले गए। वन रेंजर ने बताया कि जंगल से खेत तक लकड़बग्घा पहुंचा। हमले में चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें