फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगबबूला महिलाओं के गुस्से से जल गया ये शराब ठेका

Wed, 14 Jun 2017 10:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शराब ठेके पर धावा बोलती महिलाएं और बच्चे।
विज्ञापन
आगबबूला महिलाओं के गुस्से से एक शराब की दुकान जलकर तहस-नहस हो गई। गांव के बाहर शराब ठेका खोले की सूचना पर महिलाओं और बच्चों ने दुकान पर धावा बोल दिया था। उन्होंने सेल्समैन को पीटने के बाद सबको बाहर निकाल और फिर दुकान को आग के हवाले कर दिया। मामला कानपुर के घाटमपुर इलाके का है। 
विज्ञापन


सुधा शुक्ला पत्नी अनूप कुमार शुक्ला निवासी रावतपुर कानपुर ने बताया कि उनके नाम देशी शराब की दुकान का लाइसेंस है जिसको मुगल रोड के किनारे साखा-जनवारा गांव से स्थानांतरित कर स्योंढ़ारी गांव पंचायत में खोलने का आदेश है। बताया कि आदेश के तहत मंगलवार से गांव के बाहर गुमटी रखकर दारू ठेका चला रहा था। स्योंढ़ारी गांव के लोग शराब की दुकान खोले जाने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को तहसील दिवस में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर ठेका खोले का विरोध किया था।
विज्ञापन

गुल्लक में रखे 3500 रुपये और दो पेटी शराब लूटी

जला पड़ा गुल्लक और शराब की शीशियां।
विरोध के बावजूद जब दुकान खुल गई तो बुधवार की दोपहर गांव की महिलाएं और बच्चे लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने सेल्समैन अनुज कुमार को पीटकर भगा दिया और दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ ही आग के हवाले कर दिया। आरोपी गुल्लक में रखे शराब बिक्री के 3500 रुपये और दो पेटी शराब (कीमत 6000 रुपये) भी लूट ले गए हैं। कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि ठेका संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें