फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धाकड़ रेनू का धोबी पछाड़, चित हुई नेशनल खिलाड़ी

Tue, 25 Jul 2017 04:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अखाड़े में कुश्ती लड़की लाल कपड़ों में रेनू और नीली टीशर्ट में सोनम
विज्ञापन
फिल्म दंगल में आपने जरूर बेटियों को मैदान में पहलवानों को धूल चटाते देखा होगा। कुछ वैसा ही नजारा सोमवार को कानपुर के नवाबगंज में दिखाई दिया। शहर की रेनू पहलवान और बिहार की नेशनल पहलवान सोनम सिंह के रोमांचक मुकाबले ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कभी सोनम रेनू को पटकती तो कभी रेनू सोनम को। 15 मिनट के कड़े मुकाबले के बाद रेनू के धोबी पछाड़ दांव पर बिहार की सोनम चारो खाने चित हो गई। रेनू ने कानपुर में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

नवाबगंज स्थित जागेश्वर मंदिर परिसर में सोमवार को कुश्ती का आयोजन किया गया था। आठ पहलवानों के बाद कानपुर की रेनू और बिहार की सोनम का नाम पुकारा गया। जागेश्वर मंदिर अखाड़ा मेें दो बार की विजेता रेनू का नाम पुकारते ही दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। दोनों पहलवानों ने कालाजंग, ईरानी, कमरबंद, ढांक, शालदू जैसे कई पैंतरे दिखाई। मिट्टी से लिपटी और पसीने से तर- बतर दोनों महिला पहलवानों का मुकाबला बराबर पर खत्म हो गया लेकिन रेनू ने दो मिनट का और समय मांगा। मौका लगते ही उसने ऐसा धोबीपछाड़ दांव मारा कि चारो खाने चित हो गई। गोविंद नगर की रहने वाली रेनू ने छह सालों से बिहार, नेपाल, कानपुर और रायबरेली में कई पहलवानों को हराया है। मालूम हो कि रेनू दंगल में झांसी की ओर से भाग ले रही हैं। विजेता को विधायक नीलिमा कटियार और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश त्रिवेदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं 2003 से पहलवानी कर रही बिहार की सोनम ने नेशनल कुश्ती में सिल्वर पदक जीत चुकी है। बिहार में कोई भी महिला पहलवान उनसे जीत नहीं पाई। इसके अलावा कन्नौज की ज्योति चतुर्वेदी ने देवरिया की रंजीता और शालू, सरिता ने भी दो-दो हाथ किए। प्रोफाइल नाम-रेनू तिवारी पिता- कैलाश नाथ माता-नीतू देवी निवास- गोविंदनगर कानपुर शिक्षा- बीएससी, डीबीएस कालेज
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें