फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी सैफुल्ला के भाई समेत NIA टीम ने तीन संदिग्धों को उठाया

Tue, 25 Jul 2017 04:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, आतिफ की पत्नी गुलनाज
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने मंगलवार को कानपुर के बंगाली घाट इलाके से आतंकी सैफुल्ला के भाई समेत तीन संदिग्ध लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए उठा लिया। तीनों से अभी भी पूछताछ की जा रही है।   
विज्ञापन
आतंकी गतिविधियों में लिप्त कानपुर के कुछ लोगों का खुलासा होने के बाद से NIA की टीम शहर के कई अलग-अलग इलाकों पर नज़र रखे हुए है। सोमवार को एऩआईए की टीम ने आतंकी सैफुल्ला काे चचेरे भाई आतिफ को पूछताछ के लिए पकड़ लिया। लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में दिन भर चली मुठभेड़ में तीन महीने पहले आतंकी सैफुल्ला का एनकाउंटर किया गया था। सैफुल्ला कानपुर में जाजमऊ के मनोहर नहर इलाके का रहने वाला था।

चमनगंज और बेकनगज इलाकों में रहने वाले सैफुल्ला के रिश्तेदारों पर एऩआईए की नजर पहले से ही लगी हुई है। आतिफ की पत्नी गुलनाज फातिमा ने बताया कि एऩआईए वाले अक्सर पति आतिफ और ससुर परवेज को ले जाया करती थी। एऩआईए ये चाहती है कि सैफुल्ला केस में ये दोनों लोग गवाह बन जाएं। इस बार एनआईए वाले ससुर और पति को कहां ले गए कुछ भी पता नहीं है। 
विज्ञापन


उधर एनआईए की टीम ने आतिफ और परवेज के अलावा बंगाली घाट इलाके से आकिब को भी पकड़ा है। इन सबसे किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस भी इस मामले में खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें