फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आधुनिक कौशल से सशक्त होंगी महिलाएं, मिलेगी ड्रोन की ट्रेनिंग

Sun, 22 Feb 2026 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। केंद्र सरकार की लखपति दीदी योजना की सफलता को देखते हुए अब महिलाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए पहले चरण में 212 लखपति सीआरपी (कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन) का चयन किया गया है। जल्द ही इनका प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में नौ हजार स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी करीब एक लाख महिलाएं अपने कौशल के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर स्व रोजगार कर रही है। साथ ही अन्य महिलाओं को जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें भी रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। अब योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही प्लंबिंग और एलईडी बल्ब निर्माण जैसे रोजगारपरक प्रशिक्षण भी प्रदान किए जाएंगे। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
जिला मिशन प्रबंधक निखा सचान ने बताया कि यह पहल राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। जिले में 94 हजार 350 महिलाओं को अलग-अलग कौशल का प्रशिक्षण दिया गया है। इसी के तहत पहले लखपति सीआरपी को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आधुनिक तकनीक से जुड़ा प्रशिक्षण मिलने से महिलाओं के आत्मविश्वास और आय के स्रोत दोनों में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

................
वर्जन..........
मिशन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आजीविका मिशन लगातार प्रयास कर रहा है। केंद्रीय बजट में लखपति दीदी कार्यक्रम को मिले विशेष महत्व के बाद सरकार ने इस योजना पर अधिक फोकस बढ़ाया है। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भर बनाना है। - गंगाराम वर्मा, उपायुक्त, स्वत: रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें