फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पर चाकू से जानलेवा हमला, रिश्तेदार सहित तीन पर आरोप

Sun, 22 Feb 2026 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित बीएसए ऑफिस के पास कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पर बाइक सवार तीन लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। रेफर किए जाने से नाराज कांग्रेसी इमरजेंसी के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के भटौली निवासी राधेश्याम दिवाकर उर्फ पिंटू ने बताया कि वह कांग्रेस पार्टी में ब्लाॅक अध्यक्ष हैं। शुक्रवार को अपने भाई के साथ तहसील आए थे। भाई के तहसील से बाहर आने में समय लगने पर वह पार्टी कार्यालय स्थित कैफे में जाने लगे। बीएसए ऑफिस से कुछ दूरी पर पहुंचने पर उनके पास एक मित्र की कॉल आई तो वह सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगे। इसी बीच वहां आए बाइक सवार रिश्तेदार व उसके दो साथियों ने उन्हें पकड़ लिया।
आरोप लगाया कि रिश्तेदार ने जान से मारने की नीयत से उनके पेट में चाकू मार दिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। रिश्तेदार व उनके साथी पूर्व में भटौली में आकर भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस उनको मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको हैलट कानपुर नगर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंबरीश सिंह गौर व अन्य पदाधिकारियों को रेफर किए जाने की बात पता चली तो पदाधिकारी बिफर गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी पर पहुंचे प्राचार्य डॉ. हरप्रीत सिंह व अन्य लोगों ने नाराज लोगों को शांत करवाकर धरना खत्म करवाया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध है। इसके बाद भी मरीजों को बेवजह हैलट रेफर किया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे की सुविधा मिल जाने पर धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया है। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें