फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध प्लास्टिक फैक्ट्री में कटी महिला की कलाई

Sat, 12 Sep 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नौबस्ता के बौद्ध नगर में चल रही अवैध प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला का एक हाथ मशीन की चपेट में आकर कट गया, जबकि दूसरे हाथ की पांचों उंगलियां हथेली से अलग हो गई हैं। महिला के दोनों हाथों से खून के फव्वारे छूटते देख फैक्ट्री मजदूरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। वहीं डिप्टी लेबर कमिश्नर एसपी शुक्ल का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि फैक्ट्री में श्रम कानूनों का उल्लंघन मिला तो संबंधित अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी और महिला को मुआवजा दिलाया जाएगा।

नौबस्ता गल्ला मंडी निवासी राजू शर्मा की पत्नी रानी (32) पिछले चार साल से आचार्य नगर के किशन सेठ की फैक्ट्री में मजदूरी कर रही थी। शुक्रवार सुबह जब वह कटिंग मशीन में काम कर रही थी, तभी अचानक उसके दोनों हाथ ब्लेड के नीचे आ गए। रानी ने चीखते हुए अपना बायां हाथ मशीन से खींचा तब तक उसका दायां हाथ कलाई से अलग हो चुका था।
विज्ञापन


वहीं बाएं हाथ की पांचों उंगलियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। रानी को लहूलुहान देख साथी मजदूर उसे हंसपुरम स्थित जागृति नर्सिंगहोम ले गए, जहां डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए बाएं हाथ की तीन उंगलियां काटनी पड़ीं। इस बीच फैक्ट्री मालिक और रानी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

अस्पताल में किशन सेठ और परिजनों के बीच कहासुनी होती रही। फैक्ट्री मालिक ने जब इलाज कराने की बात कही तब मामला शांत हुआ। खबर लिखे जाने तक किसी ने पुलिस को जानकारी नहीं दी थी। एसओ राजदेव प्रजापति का कहना है कि थाने पर घटना की कोई सूचना नहीं है, अगर अवैध फैक्ट्री की बात सामने आई तो मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें