फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के 25 हजार पार किए

Thu, 21 Jan 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के रायपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से 25 हजार रुपये निकालकर जा रही  महिला से मदद मांगकर तीन युवक फिल्मी अंदाज में रुपये ले उड़े। पीड़ित महिला ने शिकायत चौकी में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रायपुर स्थित बैंक की शाखा में चिरौरा गांव निवासी आसमा खातून पत्नी करीमबख्श सरकारी कालोनी का पैसा निकालने गांव की ही एक महिला के साथ आई थी। बुधवार की दोपहर आसमा ने बैंक से 25 हजार रुपये निकाले।

जैसे ही रुपये लेकर बैंक गेट से बाहर आई। तभी 18 वर्षीय एक युवक ने हाइवे की ओर जाने वाला रास्ता पूछा। हाईवे पार कराने के लिए कहा। महिला के हाइवे पार कराते ही युवक के दूसरे साथी ने पीछे से रुपयों भरा पर्स छीन लिया।
विज्ञापन


इसी बीच युवकों का तीसरा साथी कार लेकर मौके पर आ गया। महिला पहले कुछ समझ पाती तीनों युवक कार में बैठकर रफूचक्कर हो गए। भागते समय युवकों ने कार से खाली पर्स व रुमाल में कागज की गड्डी बाहर फेंक दी। पीड़ित आसमा खातून ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन


 रनियां चौकी इंचार्ज दिनेश  कुमार ने बताया कि महिला ने शिकायत की है। मामले में जांचकर कार्रवाई की  जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें