फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मोमबत्ती बना समूह की महिलाएं रोशन कर रहीं जिंदगी

Sat, 20 Sep 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
मोमबत्ती बनाने का काम करतीं समूह की महिलाएं। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
कानपुर देहात। झींझक ब्लॉक के बजीत जसु गांव की महिलाएं मोमबत्ती व अगरबत्ती बनाने का काम कर अपने जीवन को रोशन कर रही हैं। उन्होंने इस बात को साबित कर दिखाया है कि महिलाएं सिर्फ घर की दहलीज के भीतर रहकर चौका बर्तन ही नहीं करती हैं, बल्कि, पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकती हैं।
विज्ञापन

सरकार महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। योजनाओं के तहत प्रशिक्षण लेकर कई महिलाएं समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ रहीं हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला मिशन प्रबंधक पूजा वर्मा ने बताया कि झींझक के बजीत जसु की महिलाओं ने बगिया बाबा नाम से स्वयं सहायता समूह बनाया है।
इनको मोमबत्ती के साथ अगरबत्ती, धूपबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। इन्होंने कारोबार शुरू करने के लिए सीसीएल से करीब 1.10 लाख रुपये का ऋण लेकर काम शुरू किया। अब कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं। वहीं प्रशिक्षक निखिल मिश्रा ने बताया कि समूह की वंदना कमल, विनीता देवी, मंजू व संगीता ने मोमबत्ती बनाने के साथ दूसरा काम भी शुरू करने की इच्छा जाहिर की। जिस पर इन्हें दोना पत्तल भी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। जल्द ही यह सभी दोना पत्तल बनाने का काम भी शुरू करेंगी और गांव की दूसरी महिलाओं को समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का काम करेंगी।
विज्ञापन

..............
वर्जन-
बगिया बाबा स्व सहायता समूह की महिलाओं ने योजना के तहत मोमबत्ती के साथ अन्य उत्पादों को बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अब यह कारोबार को आगे बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन रही है। साथ ही गांव की अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने का कार्य कर रही हैं।
- गंगाराम, उपायुक्त, एनआरएलएम
..............
कारोबार को बढ़ाना है आगे
समूह की महिलाओं के साथ मिलकर मोमबत्ती व अगरबत्ती बनाने का काम कर रही हूं। इसके अलावा मिठाई के डिब्बे भी बना रही हैं। अब कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही दोना पत्तल बनाने की मशीन लगाएंगे। इसमें गांव की अन्य महिलाओं को जोड़ उन्हें भी आत्मनिर्भर बनाना है। - वंदना कमल, बजीत जसु, झींझक
................
हमारी एकता है सफलता का राज
अगर कई लोग साथ में मिलकर आपसी सूझबूझ से काम किसी काम करें, तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। यहीं हमारी सफलता का राज है। समूह की सभी महिलाओं ने मिलकर काम को बांट लिया है। कोई मार्केटिंग तो कोई उत्पाद को बनाने का काम संभाल रहा है।
विज्ञापन

- विनीता देवी, बजीत जसु, झींझक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें