फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या, भाई और पति की कहानी में उलझी पुलिस

Thu, 31 Aug 2017 10:22 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
जमीन हड़पने के बाद पत्नी की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने का आरोप पति ने अपने साले लगाया है। पीड़ित ने बिवांर थाने में तहरीर दी है। जबकि मृतका के भाई ने आरोपों को निराधार बताया है। 
विज्ञापन


हमीरपुर के कुरारा थानाक्षेत्र के बिलौटा गांव के मजरा छक्की डेरा निवासी मैयादीन पुत्र छक्की ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी सावित्री (55) रक्षाबंधन त्योहार में मायके बिवांर गई थी। जहां उसकी पत्नी के साथ साजिश कर उसकी दो बीघा जमीन को उसके भाई गनेश पुत्र बाबू ने पिछली 28 अगस्त को अपने नाम करवा लिया। आरोप लगाया कि जमीन लिखवाने के बाद उसकी पत्नी को जहर खिलाकर मार डाला है। वहीं उसे बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। 

उधर इस मामले में मृतका के भाई सेवानिवृत शिक्षक गनेश ने बताया कि उसकी बहन को ससुरालियों ने छोड़ दिया था। वह उनके साथ करीब 20 वर्षों से रह रही थी। गनेश ने कहा कि सावित्री ने तीन दिन पूर्व अपने बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाले और रुपये उसके बड़े पुत्र अमित को दे दिए। बताया कि दो दिन पहले उसने दो बीघा जमीन भी उसके पुत्र के नाम कर दी। उसने यह भी बताया कि एक सप्ताह पूर्व सावित्री घर में गिर गई थी। इलाज के बावजूद मौत हो गई और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। लगाए गए आरोपों को गनेश ने निराधार बताया है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जमीन का बैनामा कराने के बाद पत्नी की हत्या का आरोप 
-पीड़ित पति ने तहरीर देकर दो लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें