इसी दौरान विवाद बढ़ गया और महिलाओं ने आपूर्ति अधिकारी का कॉलर पकड़ लिया। आरोप है कि उन्होंने अधिकारी को कार्यालय से बाहर तक खींच लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। वहीं आपूर्ति अधिकारी रामदत्त ने महिलाओं पर अभद्रता और गिरेबान पकड़ने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कुछ महिलाएं नकाब में थीं और उन्होंने अनुचित व्यवहार किया। घटना की जानकारी मोबाइल फोन के जरिए एसडीएम को दे दी गई है। बताया गया कि उस समय एसडीएम होमगार्ड परीक्षा में व्यस्त थे। प्रशासन ने मामले में आगे जांच और आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।