फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: भीषण गर्मी में 5 दिन से बिजली ठप, 100 घरों का जनजीवन बेहाल, ट्रांसफार्मर बदलने की मांग

Sat, 25 Apr 2026 07:43 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: जिले के बेला थाना क्षेत्र के कैथावा विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत बांधमऊ गांव में पांच दिन से फूंका पड़ा ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। 20 अप्रैल की शाम सड़क किनारे लगा ट्रांसफार्मर अचानक जल गया था, जिससे जुड़े करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर की मांग करते स्थानीय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना दी, जिस पर कर्मचारियों ने सप्लाई बंद कर दी। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर बदलने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पांच दिन बीत जाने के बाद भी गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। शुक्रवार को पहुंचे कर्मचारियों ने जांच के दौरान बताया कि ट्रांसफार्मर में तेल नहीं था, इसलिए उसे बदला जाएगा। लेकिन अगले दिन भी ट्रांसफार्मर न बदलने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए हैं, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली न होने से बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी हो रही है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। प्रदर्शन के दौरान शिवम, राम, कल्पना देवी, केतकी देवी, सुनील सविता, हुकुम सिंह, रामजी तिवारी, उपदेश राजपूत, अवनीश यादव, अवधेश शर्मा, देवेश वर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, मंशाराम दोहरे और अखिलेश सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है, जैसे ही उपलब्ध होगा उसे बदलवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें