इटावा। इटावा फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कोकपुरा में विवाहिता का फंदे पर शव लटका मिला। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
कोकपुरा निवासी महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सास लाली के घर पहुंचने पर उसे शव लटका देखा तो पड़ोससों की मद्द से नीचे उतारकर अस्पताल ले गईं, जहां चिकित्सकों ने मलिका को मृत घोषित कर दिया। मलिका के पिता शिव गोपाल निवासी औरैया जिले के नारायनपुर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि बेटी की मौत के बाद भी उन्हें सूचना नहीं दी गई। पड़ोसियों से उन्हें बेटी की मौत की जानकारी मिली। थाना प्रभारी, फॉरेंसिक टीम और सीओ सिटी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक यशवंत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। ससुरालियों से पूछताछ की जा रही है।