फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: सड़क किनारे जला मिला महिला का शव...हत्या की आशंका, एसओ बोले- 85 प्रतिशत तक जल चुका है शरीर

Fri, 09 Feb 2024 03:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah Crime: खरदुली रोड पर छितौनी गांव से चार सौ मीटर आगे महिला का जला शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। एसओ ने बताया कि शव लगभग 85 प्रतिशत तक जल चुका है। उसके हाथ, पैर के पंजे और पीठ ही जलने से बची है। चेहरा बुरी तरह जला है। शव की शिनाख्त कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
जला मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में वैदपुरा-खरदुली रोड पर छितौनी गांव से 400 मीटर दूरी पर सड़क किनारे शुक्रवार सुबह सात बजे महिला का जलता हुआ शव मिला। चौकीदार ने शव जलता देखकर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि दोपहर तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन

शव को कब्जे लेकर मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव छितौनी निवासी चौकीदार अमरनाथ शुक्रवार सुबह करीब सात बजे खरदुली-सैफई रोड पर अपने दो अन्य साथियों के साथ निकला हुआ था। गांव से लगभग 400 मीटर आगे दशरथ सिंह के खेत में की बाजरे की करब जलकर राख मिली।
उसके पास जाकर देखा, तो महिला का एक शव भी जला पड़ा था। यह देख चौकीदार ने थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर एसओ समिति चौधरी, सीओ नागेंद्र चौबे फोरेंसिक टीम को लेकर पहुंच गए। मौके पर एकत्रित ग्रामीणों से पूछताछ करके पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें