फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Fri, 15 Mar 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर थानाक्षेत्र के तेजपुर में गुरुवार शाम महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

तेजपुर निवासी सर्वेश सिंह की पत्नी आरती (27) ने का शव गुरुवार शाम कमरे के अंदर छत के कुंडे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। पति ने बताया कि वह घर पर नहीं थी। इधर बेटी की मौत की जानकारी मिलते ही थाना क्षेत्र के उड़नवापुर निवासी पिता बलराम सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस बुलाई। मौके पर पहुंची पुलिस को पिता ने बताया कि उसने बेटी की शादी अप्रैल 2018 में की थी। बेटी के एक पुत्र भी है। प्रभारी एसओ कमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें