फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पेड़ पर लटकता मिला छात्रा का शव, दुष्कर्म कर हत्या का आरोप

Fri, 15 Mar 2024 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। बहन के साथ सरसों पेराई करवाने के लिए गई हाईस्कूल की छात्रा अचानक गायब हो गई। परिजनों ने खोजबीन की तो शव गांव के बाहर एक पेड़ पर लटकता मिला। पिता ने गांव के ही चार लोगों पर दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा बुधवार देर शाम को अपनी छोटी बहन के साथ गांव के ही एक कारखाने में सरसों की पेराई करवाने गई थी। वहां से वह लघुशंका जाने की बात कहकर चली गई। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी देर बाद उसके न लौटने पर छोटी बहन ने घर जाकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। खोजबीन के दौरान देर रात छात्रा का शव गांव के बाहर लभेड़ के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पिता ने गांव के ही चार लोगों पर बेटी को अगवा कर दुष्कर्म करने और इसके बाद हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की आशंका होने पर डॉक्टर ने दुष्कर्म जांच की स्लाइड तैयार कर सैंपल फोरेंसिक लैब भेजा है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें