फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की शादी का कार्ड देने गई महिला की सड़क हादसे में मौत, बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के माचा गांव के पास मुगल रोड पर सोमवार को अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार युवती व महिला सड़क पर गिर गई। इस दौरान महिला को रौंदता हुआ वाहन आगे निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल युवती को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के असुवापुर गांव के महेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को घाटमपुर के पतिउरा गांव निवासी बहन मीरा देवी (55) अपनी पुत्री प्रियंका के साथ स्कूटी से गांव आई थी। घर पर बेटे अजय कुमार के विवाह का कार्ड देकर शाम को दोनों वापस गांव जा रही थीं।
मुगलरोड पर माचा गांव के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे प्रियंका व मीरा सड़क पर गिर गईं। इस दौरान वाहन मीरा देवी को रौंदता हुआ आगे निकल गया।
विज्ञापन

मौके पर ही मीरा की मौत हो गई वहीं प्रियंका घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रियंका को सीएचसी में भर्ती कराया। उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें