फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण करा रही महिला को दबोचा, अश्लील हरकतों का विरोध करने पर पति-पत्नी का किया ये हाल

Sun, 10 Jun 2018 06:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वीकृत हुए शौचालय के निर्माण कार्य में एक महिला अपने पति का हाथ बटा रही थी। इसी दौरान दबंगों ने महिला को पीछे से पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। महिला के चीखने पर जब पति ने विरोध किया तो दबंगों ने पति-पत्नी के साथ बदसलूकी कर दी।
विज्ञापन



थाना अजनर के एक ग्राम निवासी महिला के नाम स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय स्वीकृत हुुआ था। पहली किश्त मिलने के बाद पति पत्नी रात में करीब 10 बजे टैंक खुदाई कर रहे थे और महिला ऊपर से मिट्टी फेक रही थी। तभी गांव के ही दबंगों ने पहुंचकर महिला को दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। महिला चीखने पर टैंक के अंदर काम कर रहा उसका पति ऊपर आया और विरोध करने लगा। जिस पर दबंगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर अधमरा कर दिया। 

पति पत्नी की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़ पड़े तभी दबंग रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने रविवार को सुबह थाना अजनर में तहरीर दी। पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उलटा महिला को डांटकर भगा दिया। पीड़िता ने एसपी एन कोलांची से न्याय की गुहार लगाते हुए प्रार्थना पत्र दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें