फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास के जेवरों ने करा दिया बवाल, गुस्साई जेठानी ने देवरानी को छत से फेंका

Fri, 07 Jun 2019 10:36 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कायमगंज कोतवाली जनपद फर्रुखाबाद (फाइल फोटो)
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गुलबाजनगर गांव में बंटवारे के विवाद में घर की छत पर देवरानी-जेठानी के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान जेठानी ने देवरानी को धक्का मार दिया। इससे वह छत से गिरकर घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


गुलबाजनगर गांव निवासी सुनील की पत्नी सुमन की सास की 5 माह पहले मौत हो गई थी। सुनील तीन भाई हैं। वह पहले ही अलग घर बनाकर रहने लगे थे। शुक्रवार को देवरानी सुमन ने जेठानी से जेवर का बंटवारा करने को कहा तो छत पर दोनों में मारपीट होने लगी। जेठानी ने देवरानी को धक्का मार दिया। इससे वह नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गईं।

पति सुनील घायल पत्नी को लेकर कोतवाली पहुंचे, पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। फिलहाल महिला का सीएचसी में उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी श्वेता शर्मा ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें