फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की मांग में जबरन सिंदूर भरकर वायरल की फोटो, दीवारों पर पोस्टर चिपकाने की दी धमकी

Fri, 07 Jun 2019 10:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में दिबियापुर क्षेत्र के एक मोहल्ले में कोचिंग पढ़ने गई छात्रा को एक युवक ने घर बुलाकर जबरन मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद मांग में सिंदूर भरते समय ली गई फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। अब युवक व उसके परिजन धमकी दे रहे हैं कि यदि 20 हजार रुपये न दिए तो पोस्टर बनवाकर दीवारों पर चिपका देंगे। छात्रा की तहरीर पर युवक और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन

थाने में दी तहरीर में छात्रा ने कहा कि 30 मई को वह कोचिंग पढ़ने गई थी। अजीतमल थाना क्षेत्र के चांदूपुर निवासी शिप्पी पुत्र संतोष कुमार व सुमन सूर्या पुत्र संतोष कुमार उसे अपने विकास कुंज स्थित घर पर ले गए। वहां पर उससे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। इसके बाद वहां मौजूद शिप्पी के परिजनों मीना, संतोष, शिल्पा, जागृति, स्वाती ने जबरन शिप्पी से मांग में सिंदूर भरवा दिया। आरोपियों ने मांग भरते हुए फोटो भी खींच ली। यही नहीं आरोपियों ने उसकी फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी।

आरोपियों ने उसे फोन कर धमकी दी है कि अगर 20 हजार रुपये न दिए तो वह लोग यह फोटो पोस्टर बनवाकर नगर की दीवारों पर चस्पा करवा देंगे। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें