फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, भाई बोला- गला दबाकर मार डाला, पति ने कहा- बीमारी के कारण तोड़ा दम

Sat, 06 Oct 2018 07:29 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी में हरदोई जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के भुड़वा गांव में शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पति ने बीमारी से मौत होने की बात कही है। कोतवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के पोहकरपुरवा निवासी बहादुर ने बेटी शशी (30) की दस वर्ष पूर्व भुड़वा निवासी अशोक के साथ शादी की थी। उसके एक पुत्र अंकित और पुत्री सोनी है। शशी के भाई दिनेश ने बताया कि शुक्रवार को बहनोई ने उसकी बहन की बीमारी से मौत होने की सूचना दी। जब वह परिवार के साथ पहुंचा तो बहन का शव बरामदे में जमीन पर पड़ा था। उसने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अशोक ने बताया कि एक सप्ताह से उसकी पत्नी डायरिया से पीड़ित थी। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया था। वह उसे लखनऊ ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। कोतवाल सुधीर त्यागी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें