फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहब मुझे बचाओ, वो लोग गोली मार देने की धमकी दे रहे हैं', पूर्व प्रधान ने लगाई न्याय की गुहार

Sat, 06 Oct 2018 06:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में प्रेमपुर निवासी पूर्व प्रधान शनिवार की दोपहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने यहां मौजूद एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि साहब मुझे बचा लीजिए, वह लोग गोली मार देने की धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


छिबरामऊ में प्रेमपुर निवासी पूर्व प्रधान सुरेशचंद्र पाल ने एसपी को सौंपे पत्र में कहा है कि उनकी प्रेमपुर बाजार में खाद व बीज की दुकान है। 28 दिसंबर को विक्रम सिंह व डालूपुर निवासी अक्षय, आकाश, गौतम आदि ने दुकान में घुसकर मारपीट की थी। इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद डालूपुर निवासी अभिषेक ने उसके खिलाफ झूठा मुकदमा लिखाया।

दोनों मुकदमों की जांच क्राइम ब्रांच कन्नौज ने की। उसके लिखाए मुकदमे में चार्जशीट दाखिल की गई है। अभिषेक का लिखाया मुकदमा खारिज कर उसके खिलाफ 182 की कार्रवाई हुई। वह वृद्ध है। घर पर अकेला रहता है। यह लोग मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसके खिलाफ झूठा मुकदमा लिखाने के लिए साजिश रच रहे हैं। पूर्व प्रधान ने बताया कि आज वह कोतवाली में शिकायत करने आ रहा था। तब भी इन लोगों ने रास्ते में घेरकर गोली मारने की धमकी दी। पूर्व प्रधान ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें