यूपी के हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा डांडा निवासी लड़ैती ने शुक्रवार शाम साबित कर दिया कि महिलाएं अपराजिता हैं। शुक्रवार शाम स्कूटी से मायके जाते समय हरदोई बिलग्राम मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फर्दापुर के निकट बाइक सवार युवकों ने उनके कुंडल नोच लिए। लड़ैती ने स्कूटी से बाइक सवार युवकों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। यूपी 100 टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
ग्राम गौरा डांडा निवासी लड़ैती (42) पति उमाशंकर के साथ बनियानीपुरवा में किराये के मकान में रहती हैं। लड़ैती का मायका माधौगंज कस्बे के आजाद नगर में है। मां जशोदा के बीमार पड़ने की सूचना पर वह शुक्रवार दोपहर बाद दामाद की स्कूटी से माधौगंज जा रही थीं।