फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से नकदी-जेवर लूटा, विरोध पर चाकू घोंपा

Wed, 01 Jul 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मंधना बिठूर मार्ग पर संडीला गांव के सामने मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने रिश्तेदारी में जा रही एक महिला से जेवर व नकदी लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 विजय नगर कानपुर निवासी आशा अग्निहोत्री (40) पत्नी राकेश अग्निहोत्री मंगलवार को चौबेपुर क्षेत्र के संडीला गांव निवासी अपने मामा उद्धव नारायण पांडे के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं।

आशा ने बताया कि शाम करीब चार बजे मंधना से टेंपो में सवार होकर संडीला मोड़ पहुंची और वहां से पैदल गांव के लिए चलने लगीं, तभी पीछे से बाइकसवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और चाकू लगाकर जंजीर, अंगूठी, पायल, मोबाइल और पर्स छीन ली।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तेज रफ्तार से मंधना की ओर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला उपचार के लिए अस्पताल भेज आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा ने बताया कि लूट की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें